रतलाम: शुक्रवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण 14 स्थानों पर किया जाएगा

  
Last Updated:  मई 27, 2021 " 10:38 अपराह्न"

रतलाम | रतलाम जिले में शुक्रवार 28 मई को आयोजित होने वाले टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों के लिए 14 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा । टीकाकरण के दौरान ऑनलाइन प्री स्लॉट  बुकिंग कराने वाले हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।
   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु समूह अंतर्गत रतलाम जिले के शासकीय  कॉलेज आलोट,  महात्मा गांधी स्कूल जावरा, लायंस क्लब हॉल जावरा, मांगलिक भवन जनपद पंचायत के पास बाजना, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी गेट के सामने सैलाना, जनपद पंचायत परिसर पिपलोदा, हायर सेकेंडरी स्कूल बिलपांक में टीके लगाए जाएंगे।
   रतलाम शहर के सूरज हॉल वेद व्यास कॉलोनी रतलाम, गुरुनानक सिंधु भवन विरियाखेड़ी रोड रतलाम, साईं मंदिर परिसर शास्त्री नगर रतलाम, कम्युनिटी हॉल जवाहर नगर रतलाम, आई एम ए हाल राजेंद्र नगर रतलाम, लायंस क्लब हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रतलाम,  माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार रतलाम पर टीकाकरण किया जाएगा।

 509 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *