रतलाम: यातायात पुलिस द्वारा वाहन सवारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई पर ग्रामीणों में रोष, वीडियो देखिए-
Last Updated: दिसम्बर 26, 2021 " 10:08 पूर्वाह्न"
रतलाम। यातायात पुलिस के मनमाने ढंग से काम करने और आम आदमी से उचित व्यवहार नही करना कभी-कभी पुलिस और जनता में अप्रिय स्थिति निर्मित होने का कारण बनता है। जिस कारण जनता में पुलिसकर्मिर्यों के प्रति नकारात्मक सोच बढ़ती है। शनिवार को भी कुछ इसी प्रकार का वाक्या पुलिसकर्मी और दोपहिया वाहन सवारों के बीच हुआ। शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा औद्योगिक थाना क्षेत्र, रतलाम सैलाना रोड़ टोल प्लाजा के पास वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई । यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई पर वाहन सवार राहगीरों ने मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है, मिली जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा विशेष रूप से बगैर हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करी जा रही थी , नागरिकों का आरोप था कि पुलिसकर्मी पूरा रतलाम शहर छोड़ कर लगभग 12 किमी दूर रतलाम सैलाना रोड़ धामनोद के पास टोल नाके पर आकर आम नागरिकों , खेत में काम से जाते किसानों को परेशान कर रहें हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहां की रतलाम शहर में दोपहिया वाहन सवार बगैर हेल्मेट के आवागमन करते हैं जिनपर कार्रवाई नहीं कर ग्रामीण अंचलों में आकर पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता हैं कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन दुर्घटना के ग्राफ में तेजी है।
पुलिस की चालानी कार्रवाई पर हिंदू संगठन के नेता ने मनमानी का आरोप लगाया-
पुलिस ने चालानी कार्रवाई के दौरान बगैर हेल्मेट के दोपहिया वाहन सवार धामनोद निवासी कमलेश शर्मा को रोका जहां जानकारी अनुसार वनवासी कल्याण परिषद रतलाम जिला सह संगठन मंत्री कमलेश शर्मा ने पुलिस की चालानी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारी से बहस करते हुए कहा कि चालानी कार्रवाई भेदभाव से करी जा रही हैं कुछ दोपहिया वाहन सवार बगैर हेल्मेट वाले लोगों को नहीं रोका जा रहा , यहां पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच तिखी बहस हुई। मिली जानकारी अनुसार कमलेश शर्मा को पुलिसकर्मियों ने रोका और गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वनवासी कल्याण परिषद के पदाधिकारी ने गाड़ी से जुड़े दस्तावेज दिखाए भी , लेकिन कई सारे दो पहिया वाहन चालकों को वहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोका तक नहीं जिस पर वनवासी कल्याण परिषद से जुड़े कमलेश शर्मा ने आपत्ति लेते हुए कहां की पुलिस सभी जन से एक जैसा ही व्यवहार करें। जिसको लेकर उपस्थित यातायात पुलिसकर्मी और वहां पर मौजूद स्थानीय जनों में कहासुनी हो गई। पुलिसकर्मी द्वारा वहा मौजूद पत्रकारों से भी दुर्व्यवहार करने के आरोप है। पुलिस कप्तान गौरव तिवारी बार बार पुलिस कर्मियों को आम जनता से मधूर व्यवहार हेतु निर्देशित कर चुके है लेकिन पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर असर नहीं हो रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा चालानी कार्रवाई के दौरान अक्सर वाहन चालक नागरिकों पर कार्रवाई के दौरान बड़े अपराधियों जेसा व्यवहार किया जाता है। घटित घटना एवं पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि पूर्व में घटित घटना और वर्तमान में भी मनमानी पुलिसिया कार्रवाई व संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु पुलिस कप्तान से शिकायत भी करेगे।