Ratlam:पीएसआई इंडिया द्वारा सिटी कंसल्टेशन कार्यशाला संपन्न
Last Updated: दिसम्बर 1, 2023 " 06:55 अपराह्न"
शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई
रतलाम। रतलाम शहर के होटल सेट्रल बालाजी पर पापुलेशन सर्विसेस इंटरनेशनल (इंडिया) के तत्वावधान में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के गुणात्मक सुधार हेतु कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में डॉ. मनीष सिंह उप संचालक शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम ने बताया कि रतलाम शहर में स्वस्थ रतलाम की संकल्पना को लेकर कार्य किया जाए एवं इसके क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि कार्यक्रमों के क्रियान्वयनमें आने वाली कमियों का परीक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही की जाए ।
सीएमएचओ डॉ. चंदेलकर आरएसआई (रेपिड स्किल इनिशिएटिव) के अंतर्गत रतलाम शहर का चयन होना बेहतर अवसर है इससे शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति मिलेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा ने कहा कि अंर्तविभागीय समन्वय के उददेश्य से आयोजित कार्यशाला में बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। डॉ. विशाल जायसवाल सीनियर कंसल्टेंट एनएचएम ने कार्यक्रम के अंतर्गत दस्तावेजीकरण एवं डाटा विश्लेषण की बात रखी। पीएसआई इंडिया के जनरल मेनेजर श्री प्रभात झा ने आरएसआई कार्यक्रम एवं टीसीआई यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी दी ।
कार्यशाला के दौरान विभागीय कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों एवं सेवा प्रदाताओं द्वारा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आ रही कमियों के बारे में बताया गया और कमियों को दूर करने के सुझाव भी बताए गए। कार्यशाला में संचालन मीनाक्षी दीक्षित एवं तृप्ति शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम डीआर अजहर अली, एपीएम श्रीमती पारुल गुप्ता सहित शहर के महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका निगम, जिला शहरी विकास अभिकरण, न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल के संभागीय समन्वयक आशीष पुरोहित विभिन्न डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार सिटी मेनेजर भारती रावत और आशीष चौरसिया ने माना।