Ratlam:सैलाना सीएम राइस स्कूल के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण हेतु गए

  
Last Updated:  दिसम्बर 5, 2023 " 06:56 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। शासकीय सी .एम .राइज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना जिला रतलाम में नवीन व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशनुसार रतलाम के रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज कॉलेज में नवीन व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय के कक्षा 9वी,10वी,11वी में संस्था के 50 विद्यार्थियों को भ्रमण कराया गया।इसमें आई .टी. और स्वास्थ देखभाल ट्रेड के विद्यार्थी गए।

संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने कहा की शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन स्वास्थ देखभाल के प्रभारी अंशुल रॉय और आइ टी के प्रभारी भंवर लाल नागर ने किया, रॉयल कॉलेज की तरफ से विजिट कोऑर्डिनेटर मिलिन गांधी ने शैक्षणिक गतिविधि के बारे में बच्चों को अवगत कराया तथा कॉलेज प्रशासक दिनेराजपुरोहित ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 914 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *