पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान एक बार फिर सड़कों पर, दिल्ली के आसपास की सीमाएं सील

  
Last Updated:  फ़रवरी 13, 2024 " 11:33 पूर्वाह्न"

Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए एक बार फिर आंदोलन करने का फैसला किया है।

किसान संगठन आज 13 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च करेंगे, हालांकि किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ में आपात बैठक हुई, जो 5 घंटे तक चली, लेकिन बेनतीजा रही।
किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान बॉर्डर पर डटे हुए हैं. दिल्ली पुलिस इस बार भी अड़ी हुई है कि वह किसी भी कीमत पर किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं देगी, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान किसानों को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, सड़क को बैरिकेड्स, भारी सीमेंट बैरिकेड्स, कंटेनर और डंपरों से अवरुद्ध कर दिया गया है। दिल्ली के आसपास की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

अब क्या मांगें हैं किसानों की

इस बार किसान(Farmers) वहीं से अपनी बात को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं। इस बार उन्होंने करीब एक दर्जन मांगें सामने रखी हैं. इनमें मुख्य मांग है स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के मुताबिक सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक कानून लाना।

इसके अलावा अन्य मांगें हैं – किसानों और मजदूरों के लिए पूरी तरह से ऋण माफी, लखीमपुर खीरी हत्याकांड के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा और प्रभावित किसानों को न्याय, पिछले किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 को फिर से लाना, विश्व व्यापार संगठन से भारत को निकाल लेना और सभी मुक्त व्यापार संधियों पर बैन लगा देना, मनरेगा को खेती से जोड़ा जाना, साल में 200 दिन रोजगार की गारंटी और 700 रुपए दिहाड़ी दिया जाना।

पिछली बार किसान आंदोलन तब खत्म हुआ था जब सरकार ने तीनों नए कानूनों को वापस लेने के अलावा एमएसपी पर एक समिति बना कर फैसला लेने का वादा किया था, लेकिन दो सालों से ज्यादा समय निकल जाने के बावजूद अभी तक उस समिति की अंतिम रिपोर्ट भी नहीं आई है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 627 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *