Ratlam: सैलाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, आम नागरिक सीधे अधिकारियों से करें संपर्क- एसडीएम श्री जैन
Last Updated: मार्च 3, 2024 " 02:56 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। स्थानीय पुलिस थाना परिसर में आज जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम नागरिकों के मध्य परस्पर वार्तालाप सहयोग संवाद स्थापित करना जिससे अधिक से अधिक नागरिक प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सके। पुलिस थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्ष एसडीएम मनीष जैन ने की। sdm जैन ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम से आम नागरिक सीधे अधिकारियों से संपर्क करें जिससे नागरिकों की समस्या भी हल होगी तथा आम नागरिकों का प्रशासन के प्रति जागरूकता भी होगी। कार्यक्रम में सैलाना प्रशासन द्वारा व्यापारी वर्ग, गणमान्य नागरिकों, मिडिया कर्मियों, जन प्रतिनिधियों, आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने एसडीएम मनीष जैन के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए। जिसे sdm जैन ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। पुलिस थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एसडीओपी इडला मौर्य, उप निरीक्षक रमेश चंद्र शारश्वत ने भी अपने विचार प्रकट किए। जनसंवाद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की), पुर्व नप अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,पार्षद मुकेश पटेल, विक्रम चारेल, व्यापारी ऐशोसीयन के संजय मांडोत, जानकीदास बैरागी,पत्रकारगण विमल कटारिया, सुरेश मालवीय,सुनिल सिंह परिहार, नीतेश राठौड़, कृष्ण राठौर, विमल मांडोत, मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक के अंत में पुलिस थाना सैलाना के उप निरीक्षक रमेश चंद्र शारश्वत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।