फिल्म स्टार गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

  
Last Updated:  मार्च 28, 2024 " 05:51 अपराह्न"

Lok Sabha election 2024: मशहूर फिल्म अभिनेता गोविंदा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गये हैं। गोविंदा को मुंबई-उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना यूबीटी के अमोल कीर्तिकर के मुकाबले मैदान में उतारा जा सकता है।

खबरों के मुताबिक, गोविंदा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के टिकट पर उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से शिवसेना-यूबीटी के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं, जो शिंदे खेमे से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं।

कांग्रेस सांसद रह चुके हैं गोविंदा

गोविंदा के लिए यह पहली चुनावी पारी नहीं होगी, इससे पहले वह 2004 से 2009 तक सांसद रह चुके हैं, तब उन्होंने कांग्रेस (congress) पार्टी से चुनाव लड़ा था उस वक्त गोविंदा मुंबई नॉर्थ से सांसद चुने गए थे, तब उन्होंने बीजेपी के राम नाइक को चुनाव हराया था।

 589 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *