Ratlam: सैलाना के जीवदया अभियान वाहन ने गंदगी फैलाई, खाना नाले में फेका, नगर परिषद ने कार्यवाही की

  
Last Updated:  अप्रैल 26, 2024 " 03:21 अपराह्न"

सुनिल सिंह परिहार
रतलाम/सैलाना।
सैलाना नगर में जीव दया के भाव से मूक प्राणियों गो सेवा करने वाले जीव दया अभियान के गन्दगी फैलने के कृत्य से अभियान की प्रतिष्ठा धूमिल हुई।


जानकारी अनुसार सैलाना के धर्म प्रेमी नागरिकों द्वारा जीव दया अभियान संचालित किया जाता है जिसके माध्यम से नगर में भोजन एकत्र कर गौशाला में गाय और मूक प्राणियों में खिलाया जाता है। इस अभियान में नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की जाती है।
लेकिन आज जीव दया अभियान वाहन ने नगर से बचा हुआ भोजन जो की गोशाला में भेजा जाता है सागर वाटिका डीडी मार्केट के पास नाले में डाल दीया गया जिससे क्षेत्र में गंदगी और बदबू फेल गई।
बताया जाता है कि जीव दया अभियान के वाहन चालक द्वारा अभियान के तहत इक्ट्ठा किया खाना जो गोशाला में भेजा जाना था।
सैलाना के जिस जीव दया वाहन में खाना एकत्रित किया गया था वह काफी मात्रा में था बताते हे की उक्त भोजन बासी हो गया था, तो फिर यह भी सवाल खड़ा हो जाता है कि इतनी मात्रा में खाना इक्ट्ठा ही क्यों किया गया,,,,
जो भी हो लेकिन जीव दया वाहन के खाना फेकने वाली घटना से आस पास के दुकानदारों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया।
नगर परिषद की टीम ने कार्यवाही की : जीव दया अभियान वाहन के खाना नाले में फेकने की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। निकाय के सफाई टीम ने जीव दया वाहन चालक को फटकार लगाई और सफाई तथा अर्थ दण्ड लगा भविष्य में गंदगी नही फैलने की चेतावनी दी।
नगर परिषद की सफाई टीम द्वारा जीव दया अभियान वाहन द्वारा खाना नाले में फेकने गंदगी फैलने के लिए जुर्माना 1 हजार किया गया। निकाय की टीम ने जुर्माने के घटनाक्रम पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,066 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *