Ratlam: सैलाना में रविवार के साप्ताहिक पशु हाट-बाजार में नगर परिषद के नाम से अवैध वसूली
Last Updated: मई 19, 2024 " 06:40 अपराह्न"
Sunil parihar रतलाम/सैलाना। जिले के सैलाना में रविवारीय साप्ताहिक पशु हाट-बाजार में नगर परिषद सैलाना के नाम शुल्क रसीद से अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
सैलाना नगर में पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही थी की नगर परिषद सैलाना के नाम पर पशु हाट-बाजार में अवैध उगाही चल रही है, आज सैलाना के साप्ताहिक बाजार में परिषद के दल ने परिषद के नाम वाले रसीद से अवैध वसूली करने वाले को पकड़ लिया, इस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, पकड़ा गया व्यक्ति के पिता परिषद के पूर्व कर्मचारी बताएं जाते हैं।
मौके पर पहुंचे नगर परिषद सैलाना के कर्मचारी भी इस बात से अनभिज्ञ की ये रुपए उगाही करने वाले की ड्युटी किसने लगाई। रसीद कट्टे के साथ पकड़ाए व्यक्ति से मौके पर निकाय का रसीद कट्टा व रूपये बरामद किए है जानकारी मिली कि कुछ रसीद में राशी का उल्लेख नही है तो कई रसीद तो बिना कार्बन लगाए ही काट दी गई है। बताया जाता है कि कार्यालय नगर परिषद सैलाना जिला रतलाम के नाम से वसुली करने वाले का कहना हैं कि नगर परिषद से ही मौखिक आदेश मिला है लेकिन संबंधित ने मौखिक आदेश देने वाले का नाम नही बताया। जिससे मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है।
नगर परिषद में लगातार ऐसी गड़बड़िया सामने आ रही है । कुछ दिनों पहले ही निकाय के जल स्त्रोत (नलकूप)से निजी टैंकर संचालक बिना अनुमति न सिर्फ पानी ले रहा था बल्कि बाजार में बेच भी रहा था और अब निकाय के रसीद से बिना अनुमति वसूली का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकार की घटनाओं से नगर परिषद सैलाना की फजीहत हो रही है आम नागरिक में रोष उत्पन्न हो रहा है साथ ही निकाय की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है। इस विषय में नगर परिषद सीएमओ से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।