नरेंद्र मोदी ही होंगे पीएम, सर्वसम्मति से एनडीए की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

  
Last Updated:  जून 5, 2024 " 07:50 अपराह्न"

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में नरेंद्र मोदी (narendar modi) को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया गया है, एनडीए की बैठक के बाद साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

इससे पहले विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए हैं NDA गठबंधन के खाते में 293 सीटें आई हैं, जबकि इंडिया अलायंस को 234 सीटों पर संतोष करना पड़ है, हालांकि, चुनावी नतीजे आने के बाद सरकार को लेकर 24 घंटे तक चला सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है।

मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम

आज बुधवार को NDA गठबंधन की बैठक हुई, BJP समेत 16 दलों के नेताओं ने शिरकत की. इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 सालों में नरेंद्र मोदी (narendar modi) के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है. बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है।

बैठक में क्या हुई चर्चा

प्रस्ताव में कहा गया, ”हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता, हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी (narendar modi) को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं, मोदी के नेतृत्व में (NDA) सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है, भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 700 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *