Ratlam:जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 102 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए

  
Last Updated:  जून 25, 2024 " 06:09 अपराह्न"

रतलाम। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान 102 आवेदन प्राप्त हुए।एडीएम आर.एस. मण्डलोई, संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना, डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर तथा संजय शर्मा द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान समता सीटी रहवासियों द्वारा संयुक्त रुप से आवेदन देते हुए बताया गया कि विगत कई माह से कालोनीवासियों को जल प्रदाय प्राप्त नहीं हो रहा है जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। इस सम्बन्ध में नगर निगम को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है और ना ही समस्या का निराकरण किया जा रहा है। हमारी कालोनी के समीप लगी कई कालोनियों में एक से डेढ घंटे जल प्रदाय किया जा रहा है जबकि हम कालोनीवासियों को इस सुविधा से वंचित कर दिया गया है। समस्या के निराकरण हेतु निगम अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को प्रेषित किया गया है।

लक्ष्मणपुरा के निवासियों द्वारा जनसुनवाई के दौरान बताया गया कि लक्ष्मणपुरा हरिजन बस्ती के सामने रेलवे जमीन पर काफी मात्रा में मलबा जमा हो गया है जिससे बारिश का पानी नाल्ो में न जाकर समीप बस्ती तथा रोड पर एकत्रित हो जाएगा जिससे क्ष्ोत्रवासियों के साथ ही राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पडेगा, समस्या का निराकरण किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए डीआरएम कार्यालय को भेजा गया है।

ईसरथुनी निवासी सुगनकुंवर झाला ने अपने आवेदन में बताया कि प्रार्थिया की ग्राम ईसरथुनी में कृषि भूमि है जिसका बटांकन नहीं किया जा रहा है। कई बार पटवारी को इस सम्बन्ध मे आवेदन दिया गया परन्तु कहा जाता है कि आसपास की भूमि के भूस्वामियों को ल्ोकर आओ तो नपती होगी। प्रार्थिया किसी भी भूस्वामी को नहीं जानती है। कृपया भूमि का सीमांकन करवाने में मदद की जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार शहर को भेजा गया है।

जावरा तहसील के ग्राम डुमाहेडा निवासी जितेन्द्रसिंह राजपूत ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के पिता ईश्वरसिंह राजपूत द्वारा एडीबी जावरा से केसीसी लोन लिया गया था परन्तु केसीसी की राशि समय पर जमा नहीं करवाने पर मेरे पिता के साथ प्रार्थी के खाते को भी होल्ड कर दिया गया है, जबकि प्रार्थी का उक्त लोन से कोई लेना-देना नहीं है। प्रार्थी का खाता होल्ड कर दिए जाने के कारण प्रार्थी किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं कर पा रहा है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। प्रार्थी के बचत खाते को होल्ड से हटाकर पुनः लेनदेन चालू किए जाने हेतु बैंक को कहा जाए। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 536 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *