जनसुनवाई में 102 आवेदन पर हुई सुनवाई,निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया

  
Last Updated:  मार्च 17, 2026 " 06:47 अपराह्न"

Ratlam : जनसुनवाई में 102 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 102 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

 जनसुनवाई में आवेदक मुकेश निवासी धीरजशाह नगर ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु सीएमओ को निर्देशित किया गया। आवेदक घनश्याम पिता बालुनाथ निवासी बंजली ने राशन कार्ड होने पर भी सेल्समैन द्वारा राशन न देने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु डीएसओ को निर्देशित किया। आवेदक विकाश कटारा निवासी गंगसरिया पलसोडी ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास स्वीकृति हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

 आवेदिका कला पति राकेश निवासी ग्राम सागडा का माल ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 27 अक्टूबर 2025 को वाहन से गिरने के कारण हो गई। परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक अरूण दास निवासी बिरमावल ने पिता के प्राथमिक शिक्षक के पद पर रहते हुए आकस्मिक देहांत हो जाने के कारण अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

 244 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *