अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर चुके अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधानसभा सचिवालय में दी गई विदाई

  
Last Updated:  जुलाई 31, 2024 " 08:32 अपराह्न"

MP Vidhan sabha: मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में पुनीत श्रीवास्तव अपर सचिव, सुंदरलाल अहरवाल निज सचिव, रामकिशन गोटिया सहायक ग्रेड 1, शेषराव बारस्कर भृत्य, रूप सिंह मालवीय जमादार एवं श्रीमती सुशीला बाई मसराम भृत्य को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर चुके सभी लोक सेवकों को आज विधानसभा भवन स्थित सभागार में सेवानिवृत्ति के अवसर पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई ।
प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाॅल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा सचिवालय के माह मई- जून,2024 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति उपरांत लोक सेवकों का एक साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधान सभा के सचिव अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 485 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *