Ratlam:आयुष्मान कार्ड काम आया बालक ईशान की हुई निशुल्क सर्जरी

  
Last Updated:  अगस्त 11, 2024 " 07:13 अपराह्न"

रतलाम। जिले के विकासखंड आलोट के ग्राम नेगरून निवासी श्री बाबूलाल मालवीय छोटा-मोटा मिस्त्री का काम करके अपना जीविकोपार्जन करते हैं। उनके पास आयुष्मान कार्ड है, ग्राम नेगरून उप स्वास्थ्य केंद्र लसूडिया खेडी के अंतर्गत आता है। श्रीमती संगीता तथा श्री बाबूलाल मालवीय के पुत्र ईशान का जन्म वर्ष 2022 में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र ताल में हुआ था।

ग्राम की एएनएम ममता पाटौदी जब भी ईशान को टीकाकरण के लिए बुलाती थी, तो उसकी माता ईशान की तबीयत खराब होने के बारे में बताया करती थी। ऐसे में ईशान की मां को गांव की आशा कार्यकर्ता गोपी, दीपिका शर्मा, सहयोगी हेमलता शर्मा ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार कराने की सलाह दी। एएनएम ममता पाटौदी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर मंसूर नागोरी और डॉक्टर संतोष से ईशान की जांच कराई। जांच के दौरान डॉक्टर मंसूर नागौरी ने ईशान को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में जांच कराने की सलाह दी, जहां जांच करने पर चिकित्सकों ने बताया कि ईशान के दिल में छेद है, इसके लिए उन्होंने 3 महीने तक उपचार किया।

उपचार के बाद लाभ नहीं होने के कारण माता-पिता ने फिर से ईशान को इंदौर अरविंदो अस्पताल में दिखाया यहां चिकित्सकों ने उन्हें अपोलो राजश्री अस्पताल इंदौर में दिखाने की सलाह दी, अपोलो हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने ईशान के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड संबंधी कार्रवाई की लगभग एक लाख 20 हजार रुपए के हृदयरोग सर्जरी पैकेज के आधार पर ईशान के हृदय रोग में निशुल्क सर्जरी की गई, सर्जरी उपरांत ईशान अब पूरी तरह स्वस्थ है। ईशान के माता-पिता का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना के बगैर उनके लिए ईशान की सर्जरी कराना संभव नहीं था। बालक के माता-पिता मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (dr mohan yadav) को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार के लिए धन्यवाद देते हैं। ईशान के पिता बाबूलाल मालवीय का मोबाइल नंबर 9111061586 है।

 526 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *