Ratlam:ग्राम अडवानिया में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया

  
Last Updated:  दिसम्बर 5, 2025 " 08:58 अपराह्न"

कृषि संबंधित विभाग प्रमुखों ने किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी दी

रतलाम (स्पष्ट ख़बर)। सुशासन माह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज ग्राम अडवानिया में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखो को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए । गांव के उन्नतिशील किसान समरथ पाटीदार द्वारा की जा रही पॉलीहाउस मे खीरा ककड़ी की खेती , चीयाशीड,अश्वगंधा की खेती का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। श्री समरथ पाटीदार ने बताया कि जैविक खेती के माध्यम से पहली फसल पर उन्हें  लगभग 3 लाख रूपए का मुनाफा हुआ है। उन्होने बताया कि वे चिया, अश्वगंधा खीरा ककडी की खेती कर रहे है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि हर विकासखण्ड में जैविक खेती के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए दुकान चिन्हित करे, विक्रेता और किसानों के मध्य लिंकेज बनाया जाए ताकि किसानो को प्रोत्साहन मिले।  उन्होने किसानों को खेती में आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। किसान चौपाल के दौरान किसानों को जैविक खेती अपनाने की जानकारी दी गई। किसानों द्वारा घोडारोज की समस्या, बिजली की समस्या, अतिवृष्टि की समस्या आदि के बारे में बताया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रबंधक ने किसानों को सहकारी बैंक का सदस्य बनने, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन हेतु दिए जाने वाले ऋण, खाद बीज मिलने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप संचालक उद्यानिकी श्री डोडवे ने उद्यानिकी फसलों के बारे में बताया। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान को निर्देशित किया कि सभी किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड प्रदान किए जाए, सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से किसानों को बिजली का समय, युरिया खाद मिलने की सूचना, उन्नत कृषि की तकनीको की जानकारी साझा की जाये ।

कृषि चौपाल में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम सैलाना तरूण जैन, उपायुक्त सहकारिता भाटी, पी डी आत्मा नर्गेश सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे

 571 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *