Team India के दिग्गज खिलाड़ी ने भावुक वीडियो शेयर कर क्रिकेट को कहा अलविदा

  
Last Updated:  अगस्त 24, 2024 " 10:41 पूर्वाह्न"

Shikhar Dhawan Retired: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी शनिवार 24 अगस्त की सुबह एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए सभी फैंस को शुक्रिया कहा।

क्रिकेट को अलविदा कहते हुए उन्होंने खासतौर से अपने परिवार, बचपन के कोच, टीम इंडिया और बीसीसीआई को धन्यवाद कहा धवन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था, इस मुकाबले में वो महज 3 रन बना सके थे।

आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती हैं

शिखर धवन ने अपने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करने के साथ पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हुआ हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरा हमेशा से एक ही लक्ष्य था कि भारत के लिए खेलना और वो हुआ भी जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी और मदन शर्मा जी जिनके मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट को सीखा। फिर मेरी टीम जिसके साथ मैंने सालों खेला जहां मुझे मेरा एक परिवार मिला और आप लोगों का साथ और प्यार मिला। कहते हैं कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है तो बस मैं भी ऐसे ही करने जा रहा हूं। मैं इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट दोनों से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। मैं जब अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कह रहा हूं तो मुझे इस बात का सुकून है कि मैं अपने देश के लिए काफी खेला। मैं इस मौके पर बीसीसीआई और डीडीसीए का धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया और मेरे सारे फैंस का जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।

https://www.instagram.com/reel/C_CPRMBiROG/?igsh=MWt1a2dyeDZlcXFhZQ==

ऐसा रहा शिखर धवन का क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था जब उन्हें अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला। इसके बाद शिखर धवन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें टीम इंडिया की तरफ से 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला। धवन ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 40.61 के औसत से 2315 रन बनाए तो वहीं 7 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। इसके अलावा वनडे में धवन ने 44.11 के औसत से 6793 रन बनाए जिसमें 17 शतकीय और 39 अर्धशतकीय पारियां शामिल है। धवन ने टी20 इंटरनेशनल में 27.92 के औसत से 11 अर्धशतकीय पारियों के दम पर 1759 रन बनाए हैं।

घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ अब धवन आईपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी गिनती आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें धवन ने 222 मैचों में 35.07 के औसत से 6768 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 2 शतक और 51 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।

 725 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *