Ratlam: अध्यक्ष ने बगीचा निर्माण रुकवाने का मौखिक आदेश दिया, उपाध्यक्ष ने नागरिकों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

  
Last Updated:  सितम्बर 12, 2024 " 05:40 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। सैलाना के विवेकानंद कालोनी के निवासियों ने गुरुवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक की अगुवाई में sdm मनीष जैन को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में कई बातो का खुलासा किया जिससे आने वाले दिनों में सैलाना में राजनितिक हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
वार्ड वासियों ने एसडीएम श्री जैन को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि विवेकानंद कालोनी स्थित उक्त निर्माण के लिए शासन की अमृत योजना 2.0 के लिए 14 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं जिसके निर्माण के लिए गुजरात की कम्पनी का टेंडर जारी हुआ है।
कालोनी वासियों ने ज्ञापन में बताया की नगर परिषद अध्यक्ष के कहने पर काम रोका गया है।

विवेकानंद कालोनी में जिस स्थान पर बगीचा निर्माण करना है वह स्थान अभिलेखों में शासकीय दर्ज है जिसका सर्वे नंबर 1655/1 है जिसमे मोतीलाल नेहरू छात्रावास,परियोजना कालोनी, कार्यालय बने है।
कालोनी वासियों ने ज्ञापन में कहा कि बगीचे का काम बंद होने पर नगर परिषद सैलाना में जानकारी ली गई तो बताया की उक्त भूमि पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत की हे वार्ड वासियों ने ज्ञापन में यह भी लिखा की उनके द्वारा पूर्व विधायक से भी चर्चा की गई जिसमे पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत द्वारा उक्त भूमि रामा जी भील से खरीदना बताया जिसके सीमांकन में 0.170 रकबा कम होने पर शासन से उक्त भूमि मिली है। ज्ञापन में वार्ड वासियों ने बताया की नक्शे में जमीन कम होने पर अलग से देने का कोई नियम नहीं है।
बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं तथा पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत वर्तमान में जिले में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।

इस विषय में नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला (लक्की) ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय में लिखित में आपत्ति प्राप्त हुई है। इस कारण बगीचा निर्माण कार्य कार्य रुका हुआ है।

सैलाना के विवेकानंद कालोनी वासियों ने इस भूमि के संबध में पूर्व में जारी यदि कोई पट्टा होने पर निरस्त करने और बगीचा निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की। बगीचा निर्माण के लिए sdm मनीष जैन को दिए ज्ञापन के समय दयानद पाठक, अमृत लाल मालवीय,भूपेंद्र जायसवाल,निर्मित व्यास, देवी सिंह भगोरा, सुरेंद्र शर्मा , नितिन पाठक,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और वार्ड वासि मौजुद थे। ज्ञापन का वाचन नगर परिषद सैलाना उपाध्यक्ष सुनीता पाठक ने किया।

 1,241 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *