Ratlam:मवेशियों के तबेले हटाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अमले ने किया तबेलो का निरीक्षण, 2 तबेले मालिकों ने स्वंय तबेले हटाये

  
Last Updated:  अक्टूबर 9, 2024 " 07:22 अपराह्न"

मवेशियों के तबेले हटाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अमले ने किया तबेलो का निरीक्षण
2 तबेले मालिकों ने स्वंय तबेले हटाये


रतलाम । रतलाम नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु निगम नगर निगम एक्ट के विरूद्ध नगरीय सीमा क्षेत्र में संचालित मवेशियों के तबेले व बाड़े हटाने की कार्यवाही के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अमले ने मेहताजी का वास स्थित तबेलों का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह ने बताया कि शहर से मवेशियों के तबेले एवं बाड़े हटाने की कार्यवाही के तहत जिन तबेले मालिकों को तबेले हटाने हेतु  तबेलों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत मेहजा जी का वास में संचालित तबेलों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि 2 तबेले मालिको ने स्वंय अपने तबले हटा लिये है।
स्वच्छंद रूप से विचरण करने वाले मवेषी व उनके बाड़े व तबेलों शहर तो गंदा होता ही है साथ ही उत्पन्न गंदगी से मच्छर पैदा होते है जिससे नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों का सामना करना पड़ता है। निगम एक्ट के विरूद्ध शहर में संचालित गाय, भैंस, सूअर व अन्य पशुओं के तबेले एवं बाड़े तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। मवेशी पालकों के अनुरोध है कि वे अपने तबेले व बाड़े स्वंय हटा लें अन्यथा संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।  
उक्त अवसर पर झोन प्रभारी रविन्द्र ठक्कर, किरण चौहान, विनय चौहान, पर्वत हाड़े़, आशीष चौहान, तरूण राठौड़ व वार्ड दरोगा उपस्थित थे।

 473 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *