Bhopal: लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से लिंक…, 60 साल की उम्र के बाद भी लाभ महिलाओं को मिलता रहे

  
Last Updated:  जनवरी 25, 2025 " 01:47 अपराह्न"

Bhopal: मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से लिंक करने पर विचार कर रही है, ताकि 60 साल की उम्र के बाद भी उसका लाभ महिलाओं को मिलता रहे। दरअसल लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत साठ साल की उम्र तक की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, लेकिन इसे अटल पेंशन योजना से लिंक कर दिए जाने से साठ साल की उम्र के बाद भी महिलाओं को पैसा मिलता रहेगा।

सिवनी में इस तरह का प्रयोग कलेक्टर संस्कृति जैन ने शुरू कर महिलाओं के फार्म भरवाना चालू कर दिए हैं। अटल पेंशन स्कीम के साथ जुडऩे से साठ वर्ष की आयु के बाद भी एक हजार रुपए से लेकर पांच हजार तक की पेंशन महिलाओं को मिल सकती है।

इस पेंशन को पाने के लिए लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को प्रीमियम जमा करना होगी। अटल पेंशन योजना का फार्म भरने वाली महिलाओं को मिलने वाली लाड़ली बहना योजना की 1250 रु. की राशि में से अटल पेंशन योजना की राशि का प्रीमियम बैंक से ही कट जाएगा।

 601 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *