सैलाना में कलिका माता मंदिर का तोरणद्वार 15 लाख की लागत राशि से बनाया जाएगा, भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
Last Updated: अक्टूबर 4, 2025 " 03:25 अपराह्न"
सैलाना में कलिका माता मंदिर का तोरणद्वार 15 लाख की लागत राशि से बनाया जाएगा, भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
Sunil shing Prehar Ratlam- sailana: सैलाना के अति प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर का तोरणद्वार का भूमि पूजन पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने किया। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल (लक्की) ने बताया की जन भावना को मद्देनजर रखते हुए यह तोरणद्वार निर्माण किया जा रहा है। जो कि दो सप्ताह के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा साथ ही तीन महीने में ये बनकर तैयार हो जाएगा। परिषद द्वारा सैलाना के श्रीकलिका माता मंदिर के मुख्य मार्ग से कालिका मंदिर जाने वाले रास्ते पर तोरणद्वार भव्य रूप से बनाया जाएगा जिससे मंदिर की सुंदरता और भी बढ़ेगी।। 15 लाख की लागत से बनने जा रहे इस तोरणद्वार से नगर के कालिका माता मार्ग शुशोभित होगा।
श्रीकलिका माता मंदिर तोरणद्वार के भूमि पूजन अवसर पर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक,पार्षद मीरा पाटीदार,सलोनी मांडोत,कुलदीप कुमावत,जगदीश पाटीदार, मुकेश पटेल ,राधा बाई काग,कृष्णा चंदेल,पुष्पा राठौड़ , मंगलेश कसेरा,आशा कसेरा, सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक तथा परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।