राजस्व अधिकारियों द्वारा दुकानों पर चायनाडोर के संबंध में जांच की गई, सैलाना मे हुई कार्यवाही

  
Last Updated:  जनवरी 13, 2026 " 09:33 अपराह्न"

Ratlam: राजस्व अधिकारियों द्वारा दुकानों पर चायनाडोर के संबंध में जांच की गई सैलाना मे हुई कार्यवाही

रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित चायनाडोर के संबंध में दुकानों की जाच की गई l आज सैलाना नगर में चाइना डोर (नायलॉन धागा) विक्रय की शिकायत मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। तहसीलदार कुलभूषण शर्मा एवं सैलाना थाना पुलिस टीम ने आज नगर की विभिन्न दुकानों पर जांच की। जांच के दौरान एक दुकान पर नायलॉन धागा (मांझा) पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की गई।जब्त सामग्री को सैलाना थाना ले जाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।

 राजस्व विभाग एवं नगर परिषद नामली की संयुक्त टीम द्वारा भी चाइना डोर की बिक्री रोकने हेतु दुकानों का निरीक्षण किया गया एवं दुकान संचालको समझाईश दी गई ।

 692 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *