आधार बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में रतलाम जिला शीर्ष पांच में शामिल

  
Last Updated:  अप्रैल 28, 2026 " 08:03 अपराह्न"

यूआईडीएआई द्वारा कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व की सराहना

रतलाम (स्पष्ट खबर)। यूआईडीएआई के राज्य कार्यालय भोपाल के निदेशक सुमित मिश्रा ने कलेक्टर श्रीमती मिशा को अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से बताया कि भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अंतर्गत यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा संचालित “विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार” अभियान में Ratlam जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अभियान के तृतीय चरण 1 अप्रैल से 25 अप्रैल में रतलाम जिला प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में शामिल रहा है।

विद्यार्थियों के अनिवार्य आधार बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) में जिले में 42543 स्कूली बच्चों के आधार अपडेट करने पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है,जो सराहनीय है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह सहित रतलाम जिले की पूरी टीम, विशेषकर स्कूल शिक्षा विभाग एवं डीईजीएस के प्रयासों की प्रशंसा की गई है। यह भी विश्वास व्यक्त किया गया है कि विद्यालयों के 01 जुलाई से पुनः स्कूल खुलने के बाद आगामी चरण में भी रतलाम जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखेगा और अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से पूरा करेगा।

 257 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *