रतलाम/ सैलाना में ब्लॉक स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक संपन्न
Last Updated: अप्रैल 30, 2026 " 08:55 अपराह्न"
Ratlam :सैलाना में ब्लॉक स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक संपन्न
रतलाम(स्पष्ट खबर)। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम सैलाना तरूण जैन द्वारा उपार्जन कार्य की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु ब्लॉक स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक सैलाना में आयोजित की गई।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक खरीदी केंद्र पर न्यूनतम 06 कांटे संचालित रहें तथा 02 अतिरिक्त कांटे उपलब्ध रखे जाएं। हम्माल (मजदूर) की कमी को दृष्टिगत रखते हुए मैनपावर रिव्यू कर मंडी एवं अन्य स्रोतों से अतिरिक्त श्रमिकों की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें । सभी केंद्रों पर छाया, पेयजल, मेडिकल किट, ओआरएस मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे ।
बैठक में केंद्र के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाये तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी को आईडी कार्ड धारण करने के निर्देश दिए । सभी केंद्रों पर बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे तथा केंद्रों के बाहर खड़ी वाहनों के लिए नंबर सिस्टम लागू करते हुए सुरक्षा के समुचित इंतजाम किये जाये। बैठक में एसडीएम ने भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं के अंतर्गत एसी नोट एवं ईपीओ समय पर जारी करने तथा फेल्ड ट्रांजैक्शन का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। चना एवं मसूर के लंबित अपग्रेड प्रकरणों को प्राथमिकता से क्लियर करने तथा खरीदी स्लॉट का समुचित प्रबंधन करते हुए किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रखने तथा प्रभारी एवं ऑपरेटर द्वारा रात्रि में बैकलॉग क्लियर करने के निर्देश दिए। आरईओ की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए सीसीबी के माध्यम से नवीन सदस्यता अभियान निरंतर संचालित रखने तथा मंडी सचिव एवं भारसाधक द्वारा मंडी प्रांगण की समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रखते हुए चना एवं मसूर उपार्जन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।