अभी-अभी: रतलाम बांसवाड़ा रोड़ पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, दोपहिया वाहनों की भिड़ंत में तीन घायल-

  
Last Updated:  दिसम्बर 7, 2024 " 07:22 अपराह्न"

Ratlam: रतलाम बांसवाड़ा रोड़ धामनोद बायपास पर वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है, शनिवार शाम 06 बजे उक्त रोड़ पर दोपहिया वाहनों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनाएं में घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचाए गए।

मोटरसाइकिल सवार युवक

दुर्घटनाएं स्थल से मिली जानकारी अनुसार आज शाम 06 बजे के लगभग धामनोद निवासी भारत सिंह झाला जो कि अपनी पत्नी के साथ खेत से इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहन से आ रहे थे इस दौरान धामनोद बायपास क्रॉस करने के लिए यह सड़क किनारे खड़े थे। तभी रतलाम की तरफ़ से हीरो मोटरसाइकिल MP.43 ZD 6934 चालक युवक तेज़ रफ़्तार और मोटरसाइकिल लहराता हुआ आ रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक युवक के वाहन का संतुलन बिगड़ा और इंण्डेन गैस गोडाउन के पास इसरथूनी मार्ग धामनोद बायपास पर खड़े इलेक्ट्रॉनिक वाहन सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। आस पास के नागरिकों ने दौड़ कर तुरंत घायलों को संभाला और भारत सिंह एवं इनकी पत्नी को निजी वाहन से रतलाम अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया। वहीं सुचना मिलने पर पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी आंनद बाग़बान, प्र. आर. दिलीप देसाई, आर. पालीवाल मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार को एम्बुलेंस सेवा से मेडिकल कॉलेज रतलाम उपचार हेतु पहुंचाया है। मोटरसाइकिल सवार ने अपना नाम अशफ़ाक खान निवासी शैरानी पुरा रतलाम बताया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मौके पर उपस्थित नागरिकों एवं राहगीरों ने सड़क प्रबंधन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहां की धामनोद बायपास पर जहां जहां किसानी रास्ते हैं वहां पर दिशासूचक और स्पीड ब्रेकर लगानें की अत्यंत आवश्यकता है।

 1,579 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *