कृषि विभाग के अधिकारी पहुचे पाला प्रभावित फसलें देखने खेतों पर

  
Last Updated:  जनवरी 7, 2020 " 01:42 अपराह्न"

स्पष्ट खबर का असर

रतलाम, 07, जनवरी 2020 ( स्पष्ट खबर)। पाला प्रभावित फसलों का मोका मुआयना करने कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया खेतों का रूख ।
सोमवार 06 जनवरी को प्रकाशित खबर मजबूर किसान खड़ी फसलों में कर रहे जुताई , स्पष्ट खबर का तीव्र असर हुआ हैं।
मंगलवार को रतलाम के कृषि अधिकारी धामनोद क्षेत्र में पाला प्रभावित फसलों को देखने खेतों पर पहुचे जिनमें आर के सिंह सहायक संचालक कृषि , बिएम सोलंकी एस ए डीओ, एन एस राठौड़ , किसानों के खेतों पर पहुचे जहाँ धामनोद क्षेत्र में 06 जनवरी की स्पष्ट खबर के ग्राउंड जीरो पर किसान सत्यनारायण पाटीदार (ढ़ोला) के खेत पर पहुचे जहाँ पाले के कारण बर्बाद चने की 02 बिघा की खड़ी फसल में किसान ने जुताई कर दी थी,
व सुरेश पाटीदार (खांकरीया) के 04 बिघा खेत पर पाले की बर्बाद फसल का भी मोका मुआयना कर किसानों से चर्चा की व किसानों को बताया की बिमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर सुचना दे
तथा एक आवेदन डीडी आफिस कृषि विभाग, तथा पटवारी को देवे,
आर के सिंह सहायक संचालक कृषि विभाग व्दारा किसानों को खेतों में फसलों को बदल बदल कर बोने की सलाह भी दी गई हैं।
वहीं किसानों ने अधिकारियों से ग्राम सेवक की क्षेत्र में कार्य के प्रति उदासीनता की भी शिकायत की है।

 3,439 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *