रतलाम/ स्व-गणना में सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर ने प्रगणकों को किया सम्मानित

  
Last Updated:  मई 4, 2026 " 08:15 अपराह्न"

Ratlam : स्व-गणना में सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर ने प्रगणकों को किया सम्मानित

रतलाम(स्पष्ट खबर)।जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार अभियान के तहत प्रगणकों द्वारा 30 अप्रैल तक चली आनलाईन स्व-गणना के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया।

स्व गणना के लिए प्रगणकों द्वारा नागरिकों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया जिससे उनके क्षेत्र में अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा स्व गणना फार्म भरे गये। सर्वाधिक स्व गणना फार्म भरवाने पर चार्ज तहसील रावटी आवंटित एचएलबी नंबर 0103 के प्रगणक चंदन वैष्णव, माध्यमिक शिक्षक, शा.मा.वि. भूरिया का माल, जनगणना चार्ज तहसील रावटी आवंटित एचएलबी नंबर 0100 के प्रगणक जमनालाल राठौर, प्राथमिक शिक्षक, शा.मा.वि. माला का टापरा, जनगणना चार्ज तहसील रतलाम ग्रामीण आवंटित एचएलबी नंबर 052 के प्रगणक मुकेश राठोर, प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.वि. कलालीखुर्द एवं जनगणना चार्ज तहसील आलोट आवंटित एचएलबी नंबर 0107 के प्रगणक जाकीर खान, माध्यमिक शिक्षक, एकीकृत माध्यमिक वि. लसुडिया खेडी को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला योजना अधिकारी श्री पाटीदार सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

 137 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *