Ratlam: धामनोद में स्ट्रीट लाइट के अभाव में हादसों का डर, कलेक्टर से लगाई गुहार

  
Last Updated:  जुलाई 15, 2026 " 08:56 अपराह्न"

“बायपास पर बस से उतरो और अंधेरे में रास्ता भूल जाओ”: धामनोद वार्ड 12 में स्ट्रीट लाइट के लिए गुहार

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। धामनोद नगर के वार्ड क्रमांक 12 दीनदयाल नगर के हालात ऐसे हैं कि रात में बायपास पर बस से उतरने के बाद नागरिक अंधेरे के कारण रास्ता ही भूल जाते हैं। वार्ड को बायपास से जोड़ने वाले तीनों एप्रोच मार्गों पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे पूरा क्षेत्र रात होते ही अंधेरे से घिरे रहता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शाम के बाद घर से निकलने से डरते हैं। आपातकाल में बीमार को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।

इस समस्या को लेकर वार्ड निवासी मनोहर मालीवाड़ ने पहले नगर परिषद धामनोद में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने 14 जुलाई 2026 को कलेक्टर रतलाम (Collector Ratlam) को आवेदन सौंपा। कलेक्टर कार्यालय ने आवेदन प्राप्त कर पंजी क्रमांक 51803 जारी किया है और 1 माह में निराकरण का आश्वासन दिया है।

आवेदन में मांग की गई है कि जनहित और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीनों एप्रोच मार्गों पर तत्काल स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। वार्डवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें मूलभूत सुविधा मिल सके।

 197 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *