संकल्पित भारत: सब कुछ बंद, सब कुछ ठप,

  
Last Updated:  मार्च 22, 2020 " 08:50 पूर्वाह्न"

संकल्पित भारत:22 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर )
संकल्प, संयम से जनता ने खुद के लिए खुद पर लगाया कर्फ्यू ,
14 घंटे का जनता कर्फ्यू कहने को तो रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ, लेकिन देशभर से मिली तस्वीरों को देखकर लगा कि यह शनिवार से आहिस्ता-आहिस्ता चल रहा था। देश के तमाम राज्यों में लगभग लॉकडाउन है और सिवाय आवश्यक सेवाओं के सब कुछ बंद है। देश के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा है कि जनता ने खुद पर कर्फ्यू के लिए तैयारी की और उस पर अमल भी कर रही है।
प्रसाशन जहा मैदान में है तो जनता अपने घरों में खुद पर कर्फ्यू लगाकर घरों में हैं
अभी तक जितने भी समाचार मिले हैं उनमें जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस प्रशासन को कहीं भी सख्ती दिखाने पर मजबूर नहीं होना पड़ा है,
जनता ने संकल्प एवं संयम से अपने, अपने परिवार, समाज, देश के लिए स्वयंछा से जनता कर्फ्यू को सफल बनाया है,

रोज कुआँ खोद कर पानी पीने वालों की करें मदद-

हमारें देश में बड़ी आबादी एसे लोगों की है जो रोज कुआँ खोदते है और पानी पीते हैं
लेकिन जनता कर्फ्यू के कारण इनको थोड़ी परेशानी तो होगी हीं
वैसे केन्द्र व राज्य सरकार ने आवस्यक वस्तुओं की किसी प्रकार की कमी नहीं आने देने केलिए कार्य किया है
तथा एसे लोगों की मदद भी करने का आवागमन है
फिर भी हर व्यक्ति की यह जवाबदेही बनती हैं की आवस्यक वस्तुओं के लिए जहाँ तक संभव एसे व्यक्तियों-परिवारों की मदद अवस्य करें,
आज जो लोग खुद पर कर्फ्यू लगा कर घरों में है
वे खुद के अलावा आप हम, समाज देश के लिए संकल्प एवं संयम से हैं,

सरकार, जिला प्रशासन, एवं पुलिस प्रशासन का हर निर्देश- अपील बिना बहस स्विकार करें-

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सरकार अलर्ट है
आमजन की सुरक्षा को सरकार ने सर्वोपरि रखा है
जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी परवाह किये गए बगैर आमजन की सुरक्षा व सुविधा के लिए में दान में है
पुलिस प्रशासन ने सडकों पर मोर्चा संभाला हुआँ है
जिससे गंभीरता समझे कि कोरोना वायरस इंसानों के लिए कितना घातक सिद्ध हो सकता हैं
इस दौर में जब भी कोई अधिकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी हमें गाइड करे तो उन से बिल्कुल भी बहस नहीं करें तथा जो भी निर्देश दे उनका संयम से पालन करें,

मेडिकल, आवस्यक वस्तुओं के मुनाफे खोरों के बारें में भी अभी आमजन को संयम रखना होगा-

जिस प्रकार से खबरें मिल रहीं हैं की मेडिकल पर मास्क हेंड सैनिटाइजर के विक्रय में निर्धारित मुल्य से अधिक दाम में विक्रय किया जा रहा है
एसे व्यक्तियों के प्रति भी वर्तमान दौर में संयम व समझदारी दिखाकर खुद बहस नहीं करें ओर संबंधित अधिकारियों को सुचना करें ,
इस विकट घड़ी में जहाँ आमजन पूर्ण संयम दिखा कर समाज व देश हित में खुद पर कर्फ्यू लाए हैं
वहीं कुछ मुनाफाखोर इसका फायदा उठाने में लगें हुए हैं,
एसे लोगों पर प्रसाशन को कठोर कार्यवाही करने की आवस्यक की जरूरत महसूस होनी चाहिए!

लेखक- आधार स्तम्भ स्पष्ट खबर
मुकेश चौधरी मो.+9826931916

 8,750 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *