सैलाना में बस स्टैंड चौड़ीकरण मामला: जर्जर दुकानों का एसडीएम-सीएमओ ने किया निरीक्षण, प्रशासन सख्त

  
Last Updated:  जुलाई 23, 2026 " 04:59 अपराह्न"

Ratlam :बस स्टैंड चौड़ीकरण मामला: जर्जर दुकानों का एसडीएम-सीएमओ ने किया निरीक्षण, प्रशासन सख्त

सैलाना(सुनील सिंह परिहार)। नगर के बहुचर्चित बस स्टैंड चौड़ीकरण मामले में प्रशासन ने गुरुवार को सख्ती दिखाते हुए मौके पर निरीक्षण किया। एसडीएम सुनील जायसवाल एवं नगर परिषद सीएमओ पूजा गोयल ने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड पहुंचकर जर्जर दुकानों और सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे वर्षों से बंद पड़ी दुकानों की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर कार्यालय रतलाम से प्राप्त निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई। 6 जुलाई को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कार्यालय ने एसडीएम एवं सीएमओ को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। पत्र में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। साथ ही भविष्य में किसी अप्रिय घटना पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही गई थी।

निरीक्षण दल में एसडीएम सुनील जायसवाल, सीएमओ पूजा गोयल के अलावा पीआईयू के सचिन हरित और नगर परिषद उपयंत्री अमूल मोहरे भी शामिल थे।

इस दौरान बस स्टैंड व्यापारी संघ और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी पिंकी आकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि “कलेक्टर कार्यालय के पत्र के आधार पर गुरुवार को संयुक्त दल द्वारा मौके पर जांच की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। “प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि बस स्टैंड चौड़ीकरण और जर्जर दुकानों के संबंध में जल्द ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

 207 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *