रतलाम/सैलाना बायपास पर खुलेआम अवैध खनन का तांडव: मुख्य सड़क से दिख रहा खेल, विभाग की नज़र और पकड़ से दूर.. वीडियो देखिए

  
Last Updated:  अगस्त 2, 2026 " 02:37 अपराह्न"

Ratlam:सैलाना बायपास पर खुलेआम अवैध खन का तांडव : मुख्य सड़क से दिख रहा खेल, विभाग की नज़र और पकड़ से दूर.. वीडियो देखिए

किसके संरक्षण में चल रहा अवैध खनन परिवहन?

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। सैलाना बायपास स्थित सीएम राईज स्कूल के पीछे में रोड़ से दिखने वाली जगह पर बीते कई दिनों से अवैध खन और मुरूम परिवहन का कारोबार कई दिनों से बेखौफ जारी है। हैरानी की बात यह है कि रतलाम-बांसवाड़ा रोड सैलाना बायपास से महज 300 से 400 मीटर की दूरी पर यह पूरा खेल खुलेआम चल रहा है।

JCB मशीनें दिन-रात ग़र्ज रही हैं । डंपर कतार में खड़े होकर मुरूम-पत्थर भर रहे हैं। बारिश में कीचड़ से सनी जमीन पर खुलेआम शासन की संपदा लूटी जा रही है। मुख्य सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक भी आसानी से JCB और डंपरों की आवाजाही देख सकते हैं। वीडियो- तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कीचड़ से सनी जगह पर खड़ी JCB मशीन डंपरों में मुरूम-पत्थर भर रही है।

वीडियो देखिए👇 https://youtube.com/shorts/4Ct87OnOeE8?si=l_I79LeyGy3bH2Aw

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से रोजाना हजारों घन मीटर मिट्टी-मुरूम अवैध रूप से निकाली जा रही है। बिना रॉयल्टी के हो रहे इस कारोबार से शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। यह सब किसी दूरदराज इलाकों में नहीं, बल्कि मुख्य सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति को दिखाई दे रहा है। स्कूल के बच्चे, राहगीर, किसान… सब देख रहें हैं। लेकिन खनिज विभाग की नजरों से यह सब ओझल हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी नजदीक और मुख्य मार्ग से दिखने वाले इस अवैध खन पर अभी तक संबंधित विभाग की नजर और पकड़ से यह कैसे दूर है? दिन-रात चल रही मशीनों के बावजूद खनिज और प्रशासनिक अमले की कोई कार्रवाई सामने नहीं आई।
आखिर किसके संरक्षण में, किसकी मिलीभगत से सैलाना बायपास सीएम राईज स्कूल के पीछे खुलेआम शासन की संपदा लूटी जा रही है?

 167 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *