12 अगस्त 2026 को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कर्क राशि में होने से इन 5 राशियों को रहना होगा खास सावधान
Last Updated: अगस्त 6, 2026 " 08:13 अपराह्न"
धर्म समाज: इस साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार यह पूर्ण सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में होगा।
कब से कब तक रहेगा ग्रहण ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहण की शुरुआत 12 अगस्त 2026 को रात 9 बजकर 04 मिनट पर होगी और इसका समापन 13 अगस्त को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र मानता है कि सूर्य पूरे विश्व के लिए एक है, इसलिए इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
मेष राशि: शनि की साढ़ेसाती के चलते मानसिक तनाव और ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। इस समय धैर्य रखना आपके लिए सबसे जरूरी है।
वृषभ राशि: भाई-बहनों और परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पारिवारिक उलझनों से बचने के लिए वाद-विवाद से दूर रहें।
मिथुन राशि: पैसों के मामले में संभलकर चलें। सबसे जरूरी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। गुस्से में कही गई बात बनते काम बिगाड़ सकती है।
कर्क राशि: ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है। इस कारण आप ज्यादा भावनात्मक महसूस करेंगे। काम का बोझ और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी संभव हैं। आराम और शांति जरूरी है।
सिंह राशि: आपके लिए यह ग्रहण भारी माना जा रहा है। आर्थिक मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं और अचानक खर्च बढ़ेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पीठ पीछे बुराई करने वाले लोगों से सतर्क रहें।
कन्या राशि: समय बदलाव का है। मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहें। किसी को उधार देने या बड़ा निवेश करने से पहले सोचें। फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं।
तुला राशि: पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों रिश्तों में दूरी और गलतफहमी आ सकती है। अपने व्यवहार और बातचीत में नरमी रखें।
वृश्चिक राशि: करियर और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में सीनियर या बॉस से बहस न करें। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
धनु राशि: बिजनेस में मंदी देखने को मिल सकती है। दोस्तों से मनमुटाव संभव है। विरोधियों से होशियार रहें। भगवान का ध्यान करना लाभ देगा।
मकर राशि: आपके लिए भी बदलाव का समय है। पति-पत्नी और बिजनेस पार्टनर के साथ खटास आ सकती है। काम के चक्कर में स्वास्थ्य को इग्नोर न करें।
कुंभ राशि: साढ़ेसाती के कारण सेहत और पैसा दोनों में नुकसान हो सकता है। यदि कहीं पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं।
मीन राशि: साढ़ेसाती के डबल असर से काम में अड़चनें आएंगी। मन अशांत और बेचैन रहेगा। इस समय मेडिटेशन और ईश्वर का ध्यान करना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
ज्योतिषाचार्यों का सुझाव है कि ग्रहण के दिन दान, ध्यान और संयम बरतने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।