रतलाम/2 अक्टूबर को रतलाम ग्रामीण विधानसभा में गांधी जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम

  
Last Updated:  अक्टूबर 1, 2026 " 08:05 अपराह्न"

Ratlam: 2 अक्टूबर को रतलाम ग्रामीण विधानसभा में गांधी जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम

रतलाम(स्पष्ट खबर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने बताया कि यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष बिलपांक मंगल पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष रतलाम ग्रामीण दिलीप कुमावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष नामली ओम प्रकाश पाटीदार की सहमति से तय किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिलपांक ब्लॉक में सुबह 9 बजे बिलपांक एवं मुंदड़ी ब्लॉक द्वारा संयुक्त रूप से बिलपांक स्कूल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। नामली ब्लॉक में सुबह 11 बजे गांधी चौक धामनोद में माल्यार्पण होगा। वहीं रतलाम ग्रामीण ब्लॉक में शाम 4 बजे ग्राम सेजावता में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।

 217 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *