मैं शपथ लेता हूँ कि न तो मैं स्वयं महिला के साथ अभ्रद व्यवहार करुंगा न किसी और को करने दूंगा-
Last Updated: मार्च 8, 2020 " 03:22 अपराह्न"
रतलाम:08 मार्च 2020(स्पष्ट खबर) मैं शपथ लेता हूं कि सदैव अपने परिवार, समाज, अपने आस पास, सार्वजनिक स्थानो पर उपस्थित महिलाओं का सम्मान करुंगा, न तो मैं स्वयं महिला के साथ अभ्रद व्यवहार करुंगा और ना ही किसी को करने दूंगा… अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मोके पर महिलाओं के प्रति सम्मान रखने की जाग्रति को लेकर रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद द्वारा स्थानीय आजाद चौक स्थित मांगलिक भवन में सम्मान एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें परिषद पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा महिलाओं के सम्मान में शपथ दिलाई गई तथा शपथ- पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाया गया, नगर विकास एवं समाज सेवा में सराहनीय कार्य करने पर पार्षद श्रीमती सोहनबाई सुतार, श्रीमती देविका शर्मा एवं केशीबाई खराड़ी के आतिथ्य में स्वच्छ भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये महिला सफाई मित्र श्रीमती गौराबाई, बीना नाहर आदी सफाई मित्रों को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विष्णु कारुलाल चव्हाण द्वारा सम्मानित किया गया, समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा महिलाओं के सम्मान में शपथ दिलाई गई !