जयपुर के रिजॉर्ट में बुक किए गए 44 कमरे, कुल 50 लोगों की लिस्ट पहुंची

  
Last Updated:  मार्च 11, 2020 " 07:39 पूर्वाह्न"

जयपुर. एमपी में चलते सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के विधायक जयपुर पहुंचने वाले हैं। जानकारी अनुसार उन्हे जयपुर दिल्ली रोड पर स्थित ब्यूना विस्टा रिजॉर्ट में रखा जाएगा। भास्कर को मिली जानकारी अनुसार इस होटल में 51 विला हैं जिसमें से 44 रूम बुक किए गए हैं। ऐसा नहीं है कि ये इस रिजॉर्ट में पहल बार कांग्रेस विधायकों को रखा जा रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच भी कांग्रेस विधायक यहां पहुंचे थे।

जानकारी अनुसार, होटल को कुल 50 लोगों की लिस्ट दी गई थी। जिन्हे इस होटल में ठहरना था। जिसमें से 44 के लिए ही रूम बुक किए गए हैं। बता दें कि इस होटल में कुल 51 विला हैं। वहीं इन विधायकों को जयपुर में रखने के लिए महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ जुटे हुए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में सियासी संकट के समय भी विधायक महेश जोशी ने तमाम व्यवस्था संभाली थी। उन्होंने ही विधायकों के रुकने। होटल तक पहुंचे

पांच सितारा होटल से कम नहीं ये रिजोर्ट
बता दें कि जयपुर दिल्ली रोड से करीब चार किलोमीटर अदंर बना ये रिजोर्ट काफी लग्जरी है। इसमें एक पांच सितारा होटल की सभी सुविधांएउप्लब्ध करवाई गई हैं। जिसमें स्पा, स्वीमिंग पूल, लग्जरी कमरों के साथ आराम की हर सुविधा है। ऑनलाइन देखें दो इस होटल के नॉर्मल कमरे की कीमत करीब 19 से 21 हजार रुपए तक बताई गई है।

टैंकर से होती है पानी की सप्लाई
इस क्षेत्र के गांवों में कई जगह पानी की किल्लत रहती है, ऐसे में पानी के लिए टैंकरों के जरिए सप्लाई की जाती है। इससे पहले महाराष्ट्र में सियासी घमासान के वक्त रिजॉर्ट के रास्ते के बीच आने वाले गांव और गलियों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी काफी दुरुस्त कर दी गई थी।

 2,148 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *