आज ओर सस्ता हुआ सोना -चांदी, जाने आज के भाव

  
Last Updated:  मार्च 13, 2020 " 05:47 पूर्वाह्न"


Gold and Silver Price

नई दिल्ली. कोरोना का कहर जारी है, इसकी वजह से एक तरफ जहां शेयर बाजार नीचे गिरता जा रहा है. वहीं, सोने और चांदी में भी लोग पैसे लगाने से डर रहे हैं. सुरक्षित निवेश के तौर निवेशकों के चहेते सोने के दाम भी घटे

2008 की ही तरह आए वित्तीय संकट की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. सोने और चांदी कीमतों में भी भारी उठापटक दर्ज की जा रही है. कोरोना वायरस के डर से दुनियाभर के बाजारों में भारी बिकवाली है. गुरुवार को सोने और चांदी में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला.

आज इट्राडे में MCX पर सोना अप्रैल वायदा में 42,850-43,150 रुपये के लक्ष्य के लिए 43,400 रुपये के भाव पर बिकवाली कर सकते हैं. इस सौदे के लिए 43,650 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है.

दूसरी ओर चांदी मई वायदा में 46,000 रुपये के भाव पर बिकवाली करके 45,250 रुपये-45,600 रुपये का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 46,400 रुपये का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं.

अब नजर अगर कल के कारोबार पर डाली जाये तो देश की राजधानी दिल्‍ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्‍ली में सोने का भाव 128 रुपये घटकर 44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बुधवार को सोना 44,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

बीते दिन सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई. चांदी की कीमतें 302 रुपये घटकर 46,868 रुपये प्रति किलो रही. बुधवार को चांदी 47,170 रुपये के स्‍तर पर बंद हुई थी.

 3,773 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *