कमलनाथ सरकार गई, SP-BSP विधायकों ने लिया बड़ा फैसला

  
Last Updated:  मार्च 20, 2020 " 06:57 पूर्वाह्न"

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस लिए जाने से पहले बड़ी खबर आ रही है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की बजे रहने की सभी संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई है। समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी ने फैसला लिया है कि वह मध्यप्रदेश के फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। कमलनाथ के पास से 3 विधायकों का समर्थन अनुपस्थित हो गया है। 

99 से 96 रह गए कमलनाथ के विधायक 

16 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 92 रह गई थी। चार निर्दलीय विधायक एवं सपा बसपा के तीन विधायकों सहित कुल 7 विधायक समर्थन कर रहे थे। इस तरह संख्या 99 हो गई थी। सिर्फ 5 विधायकों की जरूरत थी और मंत्री पीसी शर्मा, बृजेंद्र सिंह, तरुण भनोट सहित कई प्रमुख नेताओं ने दावा किया था कि उनके पास फार्मूला 5 है। यानी या तो भाजपा के 5 विधायक इस्तीफा दे देंगे या फिर क्रॉस वोटिंग करेंगे लेकिन अब फार्मूला 5 भी काम नहीं करेगा। 

 2,059 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *