कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सूचना रतलाम प्रशासन को नहीं दी, कलेक्टर ने प्रदेश मुख्य सचिव को लिखा पत्र-

  
Last Updated:  अप्रैल 9, 2020 " 06:29 पूर्वाह्न"

एसडीएम रतलाम ग्रामीण जांच अधिकारी नियुक्त: रतलाम कलेक्टर

रतलाम:09 अप्रैल 2020 (स्पष्ट खबर) कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति मोहम्मद कादरी उर्फ़ बाबूभाई जिनकी मृत्यु पश्चात अंतिम संस्कार रतलाम में किया गया उनकी कोरोना जांच हेतु सैंपल लिए जाने की जानकारी इंदौर जिला प्रशासन द्वारा रतलाम जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी,
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है साथ ही उज्जैन संभागायुक्त को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है,

मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि मृतक के कोरोना जांच हेतु सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेजने के संबंध में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा रतलाम जिला प्रशासन को सूचित नहीं किया गया एवं शव का अंतिम संस्कार संभावित कोविड-19 पॉजिटिव मानकर नियत पोटोकॉल अनुसार नहीं करवाया गया जो एक गंभीर त्रुटि है/

एसडीएम रतलाम ग्रामीण जांच अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर ने बताया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव के रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश की जांच हेतु रतलाम ग्रामीण एसडीएम श्री प्रवीण फूलपगारे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जांच अधिकारी द्वारा विभिन्न तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जाएगी की जिले की सीमा में संक्रमित व्यक्ति का शव किन परिस्थितियों में प्रवेश कराया गया,

 2,830 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *