जुगाड़ के संसाधनों सस्ती ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन नगर परिषद सैलाना ने बनाई-
Last Updated: अप्रैल 10, 2020 " 01:43 अपराह्न"
सैलाना :10 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) री साइकिल वस्तुओं का उपयोग करने में प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुकी नगर परिषद सैलाना ने इन दिनों नोबल कोरोनावायरस से नगर वासियों को बचाने के लिए जुगाड़ के संसाधनों को एकत्रित कर प्रदेश की सबसे सस्ती ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन बनाकर नगर परिषद विभाग के मुख्य द्वार पर लगा दी है जो इन दिनों नगर में खासी चर्चा का विषय बनी हुई है, विभागीय कर्मचारियों वह सफाई कर्मचारियों सहित आमजन उक्त मशीन में होकर अपने आपको ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन का उपयोग कर रहे है।
ऐसे मिली प्रेरणा-
नगर पंचायत मुख्य मुख्य अधिकारी अरुण कुमार पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में नगर परिषद विभाग पर नगर को स्वच्छ रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों के कंधों पर होती है, इसलिए नगर परिषद के मुख्य द्वार पर जुगाड़ के संसाधनों का उपयोग कर प्रदेश की सबसे सस्ती ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन का निर्माण किया है ताकि विभागीय कर्मचारियों को समय-समय पर सैनिटाइजिंग मशीन के उपयोग से सैनिटाइज किया जा सके इससे कोविड -19 (COVID-19) महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी,
प्रदेश की सबसे सस्ती ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन-
नगर परिषद सैलाना द्वारा जो आटोमेटिक
सैनिटाइजिंग मशीन बनाई गई है वह पूर्णतह विभाग में रखें जुगाड़ के संसाधनों से बनाई गई उक्त मशीन को बनाने में महज ₹12000 हजार का खर्च आया है माना जा रहा है उक्त मशीन संभवतः प्रदेश की सबसे सस्ती मशीनो मे से एक होगी।
मरीजों के लिए भी लगेगी आटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन-
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अरुण पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पहुंचने वाले मरीजों स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग सैलाना में भी आटोमेटिक
सैनिटाइजिंग मशीन स्थापित की जाएगी ताकि वहां पहुंचने वाले मरीजों मे किसी प्रकार का संक्रमण फैलने का भय न रहे ।