राज्य में पान मसाला, खैनी, हुक्का सहित सभी तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध, गुमला में 59 तब्लीगी जमातियों ने कराई कोरोना की जांच
Last Updated: अप्रैल 22, 2020 " 12:38 अपराह्न"
झारखंड: झारखंड सरकार ने बुधवार को कड़ा कदम उठाते हुए पूरे राज्य में पान-मसाला, तंबाकू, बीड़ी व सिगरेट के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पान मसाला खाकर जहां-तहां थूकने वालों पर सख्त निगरानी रखने और पकड़े जाने पर ऐसे लोगों को सीधा जेल भेजने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने यह आदेश जारी किया।
तब्लीगी जमात से जुड़े गुमला जिले के 59 लोग बुधवार को कोरोना जांच के लिए सामने आए। इनमे से अधिकतर फरवरी में नेपाल में आयोजित इज्तमा व मार्च माह में बिहार के नालंदा में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के पहल पर इस्लामपुर स्थित अंजुमन इस्लमिया के अस्पातल में एक-एक सभी का सैंपल लिया गया जिसे जांच के लिए रिम्स भेज दिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 46 है। 31 मार्च को पहला मामला सामने आया था। अब तक 4 हजार 500 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है। बुधवार को राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन का मिला-जुला असर देखनेमिल रहा है। कुछ बाजारों में भीड़ जरूर दिखी लेकिन अच्छी बात ये है कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भा पालन किया जा रहा है। मालवाहक गाड़ियां चलने लगी हैं।रांची में पेरासिटामॉल कॉम्बिनेशन वाली दवाओं की बिक्री बढ़ी है। यह दवा बुखार और दर्द में इस्तेमाल की जाती है।