मदिरा दुकान को स्थानांतरित करवाने में प्रशासन असमर्थ-
Last Updated: जून 7, 2020 " 01:05 अपराह्न"
मामला सैलाना की अंग्रेजी मदिरा दुकान का
सुनील परिहार
सैलाना:07 जून 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम जिले में मदिरा दुकानों के स्थान संचालन स्थान परिवर्तन को लेकर विरोध वश समाचार मिलते रहते हैं, और इसका मुख्य कारण धार्मिक स्थलों, आबादी क्षेत्र, स्कूलों आदी सार्वजनिक स्थानों के पास लाइसेंसी मदिरा दुकानों का संचालन हैं नागरिकों के भारी विरोध के बावजूद भी उक्त स्थलों के पास से शराब दुकानों का स्थानांतरित नहीं होना चिंता का विषय है, एक ऐसेही मामले में सैलाना की अंग्रेजी मदिरा दुकान का स्थानांतरित किये जाने के लिए जिला प्रशासन ने कारवाई तो की लेकिन कारवाई कागजों से आगे नहीं बढी और मदिरा दुकान वर्तमान में भी जहाँ की तहाँ संचालित है मामला कुछ इस प्रकार है की सैलाना में जहा स्वयं प्रशासन ही अपने आदेश के परिपालन में असमर्थ है l कलेक्टर महोदया (कार्यालय)के पत्र /क्र /आब/ शिकायत/19/3368 रतलाम/ दिनांक02,08,2019 –एवम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना के प क /316 /लायसेंस/ 2020 /सैलाना दिनांक 22,01,2020 के पालन में सैलाना नगर में बस स्टैंड स्थित विदेशी मदिरा दुकान को नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में ही अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने हेतु आदेश दिया गया था एवम इस हेतु प्रशासन द्वारा दावा आपत्तियां की प्रकिया भी पूरी कर ली गई थी बावजूद इसके शासन आदेश उपरांत भी आज दिनांक तक उक्त अंग्रेजी शराब दुकान बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालय , एवं धार्मिक स्थल के पास संचालित है| उल्लेखनीय है कि उक्त दुकान को हटाने के लिए पूर्व में कई शिकायते, धरना प्रदर्शन, आंदोलन महिलाओं बच्चो विद्यार्थियों सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा चुके है l हमारे प्रतिनिधि द्वारा भी इस विषय में अधिकारियों से संपर्क किया गया जिसमें कोई स्पष जवाब नहीं दिया गया है |