ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां मैक्स हास्पिटल में भर्ती, Coronavirus जैसे मिले लक्षण

  
Last Updated:  जून 9, 2020 " 10:27 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली: बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थ्य खराब होने पर दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनमें कोविड-19 जैसे लक्षण मिले हैं। दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जाती है। अभी उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नहीं आई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी लोगों ने बताया कि गले में खराश और बुखार की चपेट में वह और उनकी मां आ गईं जिसके बाद सोमवार को ही साकेत स्थित अस्पताल में डॉक्टरों के कहने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां भर्ती हो गईं।

बताया जा रहा है कि आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी कोविड-19 की टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं आई है। जिससे यह कन्फर्म नहीं हो सका है कि उन्हें कोरोना वायरस है या नहीं।

बता दें कि दिल्‍ली ही नहीं पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रह हैं। इधर, दिल्‍ली में सीएम अरविंद केजरीवाल को भी बुखार और गले में खराश के कारण कोविड-19 का टेस्‍ट कराना होगा। उनका टेस्‍ट आज शाम को होगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबीयत खराब होने की बात पता चलने पर उनके समर्थकों में चिंता की लहर छा गई है। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार ग्वालियर आने पर वे सिंधिया का जोर-शोर से स्वागत करने की तैयारी में थे। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल अंचल की 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी तैयारी करना थी।

 3,738 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *