N95 वाल्व मास्क नहीं रोकता कोरोना वायरस, केंद्र ने इस मास्क के इस्तेमाल को बताया सही

  
Last Updated:  जुलाई 21, 2020 " 12:47 अपराह्न"

केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा है की रेस्पिरेटर के साथ आने वाले N95 मास्क (n95 mask) वायरस को बाहर निकलने से नहीं रोकते हैं। इसलिए कोरोना वायरस (coronavirus) की रोकथाम के लिए यह सही नहीं है और लोगों को इस बात की जानकारी होना जरूरी है। पढ़ें सरकार के अनुसार, कौन-से मास्क का इस्तेमाल है सही

navbharat times

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चेतावनी दी है कि वे लोगों द्वारा मान्य रेस्पिरेटर्स के साथ N-95 मास्क के इस्तेमाल को रोकें। इसके खिलाफ केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये वायरस को फैलने से नहीं रोक पाते हैं और कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अपनाए गए उपायों के लिए यह “हानिकारक” हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) ने राज्यों के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिवों को लिखे पत्र में कहा, यह देखा गया है कि N-95 मास्क का जनता और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा “अनुचित उपयोग” होता है। डीजीएचएस ने स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर चेहरे और मुंह के लिए होममेड यानी कि घर पर बने सुरक्षात्मक कवर के उपयोग की सलाह दी है।
वायरस को निकलने से रोकने में असफल

DGHS राजीव गर्ग ने एक पत्र में कहा है, ‘N-95 मास्क कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए उपायों के लिए हानिकारक है क्योंकि यह वायरस को मास्क से बाहर निकलने से नहीं रोकता है। इसके मद्देनजर सभी को फेस / माउथ कवर का उपयोग करने और N-95 मास्क के अनुचित उपयोग को रोकने के लिए निर्देश दें।’

बाहर निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान

बता दें, सरकार ने अप्रैल में दिशा-निर्देश जारी किये थे। इसके अनुसार लोगों को घर पर बने फेस/माउथ कवर को प्रयोग करने के लिए कहा गया था। इन निर्देशों में यह कहा गया है कि जब भी घर से बाहर निकलें, तब हमेशा मास्क का प्रयोग करें। घर पर बने मास्क को जब भी प्रयोग करें तब इसे धो दें। फेस कवर घर पर बनाने के लिए सूती कपड़े का प्रयोग करें। मास्क किस रंग का है इससे फर्क नहीं पड़ता। बस इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े को 5 मिनट के लिए उबलते पानी में अच्छे से धोया गया हो। इस पानी में नमक भी डाल लें।

ऐसे मास्क घर पर कैसे बनाए जाएं, सरकार ने यह भी बताया है। ध्यान रहे कि ये मास्क चेहरे और मुंह पर अच्छे से फिट होने चाहिए और पूरे चेहरे को कवर करने वाले होने चाहिए। मास्क पहनने से पहले अपने हाथ पानी और साबुन से धो लें। बिना धोएं इसका दोबारा इस्तेमाल न करें। अपना मास्क किसी के साथ भी शेयर न करें। परिवार में हर सदस्य के पास अपना अलग मास्क होना अनिवार्य है।

 2,857 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *