धामनोद: न शासन के निर्देश की परवाह न नागरिकों के जान माल की चिंता-

  
Last Updated:  जून 15, 2020 " 12:50 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:15 जून 2020(स्पष्ट खबर)| मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ रतलाम जिले के धामनोद नगर में आज सायं को जोरदार बारिश हुई , हालांकि क्षेत्र में बारिश का क्रम हफ्ते भर से चल रहा है जिस से किसानों द्वारा बोवनी तीन चार दिनों से की जा रहीं हैं, वहीं बारिश की तैयारीयॉ को लेकर धामनोद नगर परिषद को न शासन के निर्देश की परवाह न नागरिकों के जान माल की चिंता है|

मध्यप्रदेश मंत्रालय से सभी नालों की तत्काल सफाई के आदेश जारी

आज दिनांक तक धामनोद क्षेत्र में 85% किसानों द्वारा बोवनी कर दी गई है क्षेत्र में हफते भर से बारिश का क्रम चल रहा है,
बारिश पूर्व जहाँ किसानों ने बोवनी की पूरी तैयारियां कर रखी थी वहीं धामनोद नगर परिषद की घोर लापरवाही सामने आई है|
मध्यप्रदेश शासन द्वारा हफते भर पूर्व बारिश की तैयारीयॉ किये जाने हेतु नालों की सफाई, नालों से अतिक्रमण हटाने आदि आवस्यक कार्य तत्काल करने के निर्देश सभी नगरीय निकाय,नगर पालिकाओं को दिये थे लेकिन रतलाम जिले की धामनोद नगर परिषद इसमें लापरवाह बनी हुई है|
न नालो की पूरी सफाई हुई न नालो से अतिक्रमण हटाया गया
लापरवाही का आलम यह है की नाले पर बनी पुलियाएं तक जाम है जो बारिश के इस दौर में कभी भी बाढ़ आने पर जान माल की हानि पहुंचा सकता है
नगर दीनदयाल नगर मार्ग पर पुलिया कई दिनों से जाम है
यहाँ नगर परिषद के घर- घर कचरा संग्रह वाहन संचालन किस प्रकार हो रहा है वो इस नाले पर जमा क्षेत्र के घरों से लाकर डाला गया कूड़ा कचरा बया कर रहा है,
जन प्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए है |

दीनदयाल नगर मार्ग पुलिया-

 3,523 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *