धामनोद: तहसीलदार के नेतृत्व में बगैर मास्क के घूमने वालों एवं दूकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई-
Last Updated: जुलाई 23, 2020 " 11:55 अपराह्न"
नगर की 5 से अधिक दुकानों को 24 घंटों के लिए किया सील-
रतलाम/धामनोद:23, जुलाई, 2020(स्पष्ट खबर)| बगैर मास्क घूमने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कलेक्टर जिला रतलाम द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री प्रवीण फुल पगारे द्वारा गठित दल के प्रमुख तहसीलदार श्री पी एस पटेल के नेतृत्व में नगर में दल द्वारा बगैर मस्क के घूमने वाले नागरिकों व बगैर मास्क के सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर बगैर मास्क के नागरिकों के 16 चालान बनाए जा कर रुपए 1600 तथा दुकानदारों से 11 चालान बनाए जा कर ₹2750 के जुर्माने की वसूली की गई नगर परिषद द्वारा पूर्व में की गई इस संबंध में घोषणाओं का पालन न करने तथा बगैर मास्क के सामग्री देने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा कर 5 से अधिक दुकाानों को 24 घंटों के लिए सील की गई, इनमें तीीन चाय होटलों, खाद बीज, किराना की दुुुकानें शामिल हैं,
पहले बनवाया वीडियो फिर मौके पर की कार्रवाई-
नगर में बगैर मास्क वालों के विरुद्ध जब दल कार्रवाई करने निकलता है तो लोग संबंधित दल को दूर से देख कर मास्क लगा लेते हैं या छुप जाते हैं,
इनमें नगर के कुछ दुकानदार भी थे जो संबंधित दल को चकमा दे कर घोषणाओं का पालन नहीं कर रहे थे इन पर कार्रवाई करने को लेकर अधिकारियों ने पहले नगर में वीडियो बनवाया और फिर मौके पर जाकर अर्थदंड की कार्रवाई करी है ,
अभियान दल प्रमुख श्री पटेल द्वारा बगैर मास्क के घूमने वाले नागरिकों व दुकानदारों व ग्राहकों को मास्क का वितरण भी किया गया तथा चेहरे पर मास्क व्यवस्थित ढंग से लगाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा बार-बार साबुन या सेनीटाइजर से हाथ धोने की हिदायत दी गई दल में मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, कस्बा पटवारी मनोहर राठौड़, एनजीओ शुभम वर्मा, हरिओम राव, संजेश कुमार, दिलीप छपरी, रामकिशोर मंगल आकाश , सचिन चौरे पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र जाट आदि द्वारा कार्रवाई की गई