गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सद्भावना दिवस पर मंत्रालय में दिलाई प्रतिज्ञा

  
Last Updated:  अगस्त 20, 2020 " 05:16 अपराह्न"

 

भोपाल:20, अगस्त,2020(स्पष्ट खबर)|गृह एवं जेल मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रालय स्थित पटेल पार्क मे सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। प्रात: 11 बजे हुए कार्यक्रम मे जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। मंत्रालय सहित सतपुड़ा तथा विंध्याचल भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने कोराना संक्रमण से बचाव की सभी सावधानियों जैसे मास्क,सैनेटाइजर व सोशल डिस्टैसिंग का पालन करते हुए भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एन.कसोंटिया,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 2,709 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *