कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु घर घर टीमों द्वारा सर्वे कार्य 11 जून से-

  
Last Updated:  जून 10, 2020 " 04:07 अपराह्न"

धामनोद:10, जून 2020(स्पष्ट खबर)| कलेक्टर जिला रतलाम द्वारा दिए गए आदेश अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु धामनोद नगर में टीमें बनाई जाकर घर घर सर्वे किया जा रहा है इस हेतु पांच पांच सदस्यों की टीमों का गठन अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण के आदेशानुसार किया गया है जो कल दिनांक 11 जून से प्रत्येक घर जाकर सर्दी खासी बुखार एवं सांस लेने की तकलीफ के अतिरिक्त शुगर ब्लड प्रेशर एवं हृदय रोग संबंधी 10:00 से 50 वर्ष के व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करेंगे जिसमें कोविड-19 के संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल उनकी जांच कर उन्हें आइसोलेशन क्वॉरेंटाइन हेतु भेजे जाने की कार्य वाही की जावेगी दलों में में शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता पुलिस एवं निकाय के कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है दलों में निकाय के वार्ड क्रमांक 15 बलियाबीड़ हेतु एक पृथक से दल तैयार किया गया है तथा शेष नगर हेतु चार अन्य दलों द्वारा सर्वे का कार्य पूरा किया जावेगा तैयार किए गए दलो के सुपर विजन हेतु चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद को नियुक्त किया गया है नगर परिषद द्वारा नगर के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि अपने घर आने वाले दलों को बीमारी से संबंधित सही सही जानकारी उपलब्ध करावे तथा कोरोनावायरस से निपटने में प्रशासन का सहयोग करें

 1,448 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *