म.प्र. शूटिंग अकादमी के प्रशिक्षक जसपाल राणा को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड

  
Last Updated:  अगस्त 24, 2020 " 04:35 अपराह्न"

खेल मंत्री ने दी बधाई 

भोपाल:24 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के हाई परफॉरमेंस पिस्टल शूटिंग प्रशिक्षक श्री जसपाल राणा को इस वर्ष प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये नामांकित किया है। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने श्री राणा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने बधाई देते हुए कहा है कि श्री राणा ने खिलाड़ी के रूप में मात्र 18 वर्ष की उम्र में अर्जुन अवार्ड प्राप्त किया था और अब प्रशिक्षक के रूप में देश के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी नवाजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पद्मश्री श्री जसपाल राणा द्वारा दिये गये बेहतरीन प्रशिक्षण का नतीजा है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी कु. चिकी यादव म.प्र. की पहली ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने टोकयो ऑलम्पिक के लिये भारत का कोटा प्राप्त किया है।

श्रीमती सिंधिया ने श्री जसपाल राणा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।

 2,320 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *