मूर्ति विसर्जन: नगर परिषद द्वारा निर्धारित वाहन में घर से करें गणपति की विदाई-

  
Last Updated:  अगस्त 31, 2020 " 08:51 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:31, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| श्री गणेश उत्सव पर प्रति वर्ष जहाँ नगर में दस दिवसीय उत्सव रहता है, हर चौराहे गली मौहल्ला में गणपति की स्थापना धूमधाम से होती है एवं दस दिवसीय उत्सव में नगर में हर्ष उल्लास रहता है तथा श्री गणपति बप्पा की विदाई भी बैन्ड बाजों,से धूमधाम से देकर अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ मूर्ति विसर्जन की जाती है |
लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते गणेश उत्सव घरों तक ही सिमित रहा है तथा मूर्ति विसर्जन पर भी इस बार प्रशासन ने पूर्णतः रोक लगाई है मूर्ति विसर्जन के लिए नागरिक घर से मूर्तियां लेकर नहीं निकल पाएंगे,
मुख्य नगर पालिका धामनोद अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार नगर के कोई भी नागरिक मूर्ति विसर्जन के लिए घरों से नहीं निकले, नगर में जूलूस निकालने, पटाखे फोड़ने, बैन्ड, आदि पर प्रतिबंध रहेगा नागरिक अपने घर पर पूजा अर्चना करें नगर परिषद द्वारा नगर में दो वाहनों को घर घर पहुचाने की व्यवस्था की है नागरिकों द्वारा गणेश जी की मूर्तियों को वाहनों में रखना है
इन वाहनों से मूर्तियां एकत्रित कर नगर परिषद द्वारा निर्धारित स्थलों पर विसर्जन किया जाएगा|

 2,052 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *