रतलाम: शासकीय भूमि , नालो पर अवैध कब्जे निर्माण कर दुरूपयोग करने के विरुद्ध बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन-

  
Last Updated:  सितम्बर 11, 2020 " 11:43 अपराह्न"

रतलाम:11,सितंबर, 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम जिले में हो रहे शासकीय भूमि व नालो पर अवैध कब्जे ,निर्माण एवं दुरुपयोग करने के विषय में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े को सौंपा गया । ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि रतलाम जिले में रसूखदार लोगों द्वारा प्रशासन की मिली भगत से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं इन सभी कब्जा किए गए स्थानों पर अवैध निर्माण हो रहे हैं एवं वहां पर अनैतिक गतिविधियां चलती रहती है कई स्थानों पर गोवंश तस्करी जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं एवं अवैध नशीले पदार्थों का व्यापार भी किया जाता है समस्त गतिविधियां शासकीय भूमि पर कब्जा कर खुलेआम की जा रही है प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी यह अवैध कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं , जिले में ऐसे कई स्थान हैं जिस पर प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
जैसे रतलाम नगर के शास्त्री नगर स्थित राजीव गांधी सिविक सेंटर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है जहां पर नगर में विचरण करने वाले गोवंश को रात्रि में अवैध कब्जा धारी लोगों द्वारा जबरन पकड़कर कसाइयो को बेचा जा रहा है नागरिकों द्वारा विरोध करने पर विवाद की स्थिति बनी है पुलिस को शिकायत करने के बाद भी अभी तक उन्हें हटाया गया नहीं है जो गंभीर घटना की वजह बन सकता है।
विरियाखेड़ी में हॉट मार्ग पर स्थित शमशान भूमि पर अवैध मकान का निर्माण एक व्यक्ति द्वारा किया गया है उक्त व्यक्ति से भूमि को मुक्त कराकर शमशान भूमि की बाउंड्री बनवाया जाए।
नंदलई में कब्रिस्तान की सीमा से बाहर शासकीय भूमि पर निर्माण अवैध रूप से करवाया जा रहा है प्रशासन द्वारा उक्त निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। नामली से 2 किलोमीटर पहले फोरलेन पर अवैध रूप से निर्माण कर दिया गया है कुछ दिन पूर्व ही वहां पर हो रहे अवैध निर्माण को संगठन के कार्यकर्ता व प्रशासन द्वारा रुकवाया गया था उक्त स्थल पर असामाजिक लोगों द्वारा संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जाती है उक्त अवैध निर्माण को हटाकर शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाए ।
सैलाना में नाला रोड पर बने सरकारी तालाब पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया है प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
बिलपांक फन्टे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुलिया के दोनों तरफ अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है जिसे तत्काल रुकवाया जाए।
रतलाम नगर निगम के बाहर अवैध रूप से निर्माण करने की कोशिश की जाती है बाहर लग रही दुकानें भी यातायात को बाधित करती है और रोड पर खींची हुई सफेद लाइन के बाहर तक आ रही है अतः यह अतिक्रमण हटाया जाए।
ग्राम भदवासा में मुख्य मार्ग पर एक चबूतरे का निर्माण कर दिया गया है जिससे मुख्य मार्ग बाधित होता है पूर्व में भी इस चबूतरे को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
विरियाखेड़ी में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर कुछ लोगों द्वारा अवैध गुमटी रख दी गई है जिस पर मछली की अवैध दुकान है व उसमें कुछ असामाजिक तत्व बैठ कर आए दिन आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता करते हैं ।
ग्राम नेगडदा से मोरदा रोड पर शासकीय भूमि पर चरनोई भूमि पर बाहर से आए किसी व्यक्ति ने अवैध निर्माण किया है।
विरियाखेड़ी खाद गोदाम के पास खुली शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है 2 वर्ष पूर्व भी शासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था पुन:असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। उपरोक्त विषय के अलावा और भी कई जगह है जहां पर अवैध अतिक्रमण किया गया है अतः प्रशासन से आग्रह है कि उपरोक्त लिखित सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जावे ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा तुरंत कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है, ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रतलाम जिला कार्यकारिणी सहित जिले के 11 प्रखंडों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 2,049 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *