मप्र: सीएम हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर-

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2020 " 12:58 पूर्वाह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने सीएम हेल्पलाइन 181 का व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है। नागरिकों की शिकायत थी कि हेल्पलाइन नंबर 181 पर बात नहीं हो पाती। वह लगातार व्यस्त मिलता है। इसके चलते पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन दिया गया था और अब व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया गया है। 

मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर

मध्य प्रदेश के नागरिक सीएम हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर +917552555582 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अपनी शिकायत का स्टेटस जान सकते हैं और योजनाओं की जानकारी भी मांग सकते हैं। व्हाट्सएप पर चैट शुरू करने से पहले सीएम हेल्पलाइन का नंबर अपने मोबाइल फोन में सेव करें +917552555582

CM HELPLINE ONLINE COMPLAINT 

नागरिकों को सीएम हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है।इसके लिए आपको कुछ भी अतिरिक्त परिश्रम करने की जरूरत नहीं है। बस यहां क्लिक करें और इसके बाद नई विंडो में जो फार्म सामने आएगा। उसे भरते चले जाएं। यदि आप अपनी शिकायत के साथ कोई दस्तावेज संलग्न करना चाहते हैं तो उसकी स्कैन कॉपी भी संलग्न कर सकते हैं। मूल दस्तावेज जो आपके पास रह जाएगा, उसे जांच के समय संबंधित अधिकारी को दिखाए।

 2,735 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *